तेंदुए ने एक युवक पर किया हमला गंभीर रूप से घायल,

मेरठ: फलावदा क्षेत्र के गांव खाता में देर रात तेंदुए ने एक युवक पर हमला गंभीर रूप से घायल किया। गांव के खालिदपुर मार्ग तालाब के समीप बाहरी छोर पर ग्रामीणों के मकान बने हुए हैं। जिसमें 18 वर्षीय शोयब पुत्र जहीरूद्दीन अपने मकान के बाहर बरामदे में सोया हुआ था। देर रात दीवार के ऊपर से कूदकर आया अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोएब के चिल्लाने पर परिजन जाग गए। उन्हें देखकर तेंदुआ पास में ही सलाउद्दीन पुत्र यामीन के मकान में घुस गया लेकिन ग्रामीणों के जागने पर वह हमला दूसरे युवक पर हमला करने में नाकामयाब रहा। जिससे कई ग्रामीण के हमले से बच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उसका सामना किया तो वह भाग गया। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत व्याप्त हो गई। गांव के ही अमरपाल, जोगिंदर आदि ने बताया कि पिछले पांच दिन पहले अपने खेतों में काम कर रहे थे। उनके एक के खेत में भी यही तेंदुआ था।
जिसके भय से अन्य किसान भी मे खेतों पर काम करने नहीं जा रहे थे। गांव के प्रधान प्रमोद कुमार ने मोबाइल द्वारा पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी तब जाकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर बताया कि बताया कि खेतों में पंजों के निशान देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि तेंदुआ जैसा कोई जानवर है।
राहत साहब आप हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे- चेयरमैन अब्दुस समद
मेरठ: राहत इंदौरी के निधन पर कस्बे के चेयरमैन अब्दुस समद के आवास पर शोक सभा आयोजित की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तआज़ियति मीटिंग मुनअक़्क़िद की गयी।
जिसके सदारत बुजुर्ग शायर जनाब अनवारुल हक़ शादाँ साहब ने की। शोक सभा में लोगों से खिताब करते हुए शायर मास्टर फैयाज अली नादिर ने कहा की राहत इंदौरी साहब का अचानक चले जाना उर्दू अदब का बहुत बड़ा खसारा है जिसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है।
चेयरमैन अब्दुस समद साहिर ने खिराज ए अकीदत पेश करते हुए कहा कि राहत इंदौरी साहब उर्दू अदब के वो आफताब थे जिनके वजूद से पूरे आलम में उर्दू अदब को वकार हासिल हुआ। अल्लाह ताला उनकी मगफिरत फरमाए राहत इंदौरी साहब अपनी शायरी के जरिए हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। शोक सभा में हाफिज हारून साहब, हाफ़िज़ मुजम्मिल, शराफत अली, अशरफ अली, हाफिज मुस्तजाब, वगैरा लोग शामिल हैं।





