तीन हफ्ते के प्रदर्शन के बाद आज अपनी मांग को मोबाइल टॉवर पर चढ़े छात्र

आंध्रप्रदेश के फातिमा कॉलेज के छात्रों और उनके पेरेंट्स द्वारा सोमवार (27 नवंबर) को मोबाइल टॉवर पर चढ़कर प्रदर्शन किया गया। इन लोगों को प्रदर्शन करते-करते तीन हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन राज्य सरकार ने अबतक कोई सुनवाई नहीं की है। ये लोग लगभग आठ घंटे तक टॉवर पर चढ़े रहे, बाद में पुलिस ने इन्हें बलपूर्वक वहां से नीचे उतारा।
तीन हफ्ते के प्रदर्शन के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़े छात्रक्या है मामला: मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के किसी आदेश की वजह से फातिमा मेडिकल कॉलेज के तकरीबन 100 छात्रों की सीट छीन ली गई है। इसको लेकर प्रदर्शन हो रहा है। छात्रों का कहना है कि उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए।

राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस मामले का संज्ञान ले चुके हैं और उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्रीनिवास को आदेश दिया है कि वह केंद्र सरकार से बात करके छात्रों के साथ न्याय करें।

Back to top button