शौहर ने दी दहेज के नाम पर तीन तलाक की धमकी, बेगम ने नंगा कर पूरे गांव में घुमाया

देश में दहेज की प्रथा को खत्म करने के लिए जहां एक बड़ा तबका साथ जे रहा है तो कुछ लोग आज भी इस इसके लालच में कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है झारखंड में जहां एक शौहर ने दहेज मांगा और जब नहीं मिला तो उसने तलाक की धमकी दे डाली।दरअसल, झारखंड में एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक शादी में दूल्हे को दहेज मांगना भारी पड़ गया। दूल्हे को दहेज लेने पर नंगा कर दिया गया। जो लोग दहेज मांगते हैं उनके लिए एक बड़ा सबक है।
आ रही खबरों के मुताबिक चंदवेगांव की रुबाना परवीन का मंगलवार रात एक बजे सिकिदरी कूटे निवासी मुमताज अंसारी के साथ निकाह हुआ। विदाई के समय दूल्हे को बाइक दी गई।
लेकिन वह महंगी बाइक मांगने लगा। ससुर से गाली–गलोज करने लगा तो दुल्हन ने कह दिया, ऐसा आदमी मेरा शौहर बनने के लायक नहीं। सुबह साढ़े तीन बजे काजी को बुलाया और तलाक दे दिया।
तलाक के बाद लड़की वालों ने खर्च के पौने सात लाख रुपए वापस मांगे। तत्काल पैसे लौटाने पर लोगों ने दूल्हे के गले में ‘मैं दहेज का लालची हूं‘ लिखी तख्ती लटका दी। जूतों की माला पहना दी। फिर दूल्हे के साथ उसके भाई का भी आधा सिर और आधी मूंछ मूंडकर छोड़ दिया।
यह भी पढ़े: वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में बिहार ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। समाज सुधार में भी बिहार, आंदोलन का सूत्रपात करे। सामाजिक कुरीतियों, खासकर बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बिहार गोल बंद होगा; अभियान चलेगा।