तालिबान के चंगुल से आजाद हुए 67 अफगान सुरक्षाकर्मी

अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में सेना ने तालिबान की कैद से 67 सुरक्षाकर्मियों को छुड़ा लिया है। बचाव अभियान की शुरुआत बगराम जिले से की कई। आजाद हुए 20 बंधकों को पडोसी राज्य कंधार ले जाया गया। अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय के हवाले से ईएफई न्यूज ने बताया कि शेष 47 को भी जल्द कंधार ले जाया जाएगा।हेलमंड का अधिकतर हिस्सा आतंकी संगठन तालिबान के नियंत्रण में है। अफगानिस्तान सरकार नियमित तौर पर आतंकियों की कैद में बंद लोगों को छुड़ाने के लिए ऐसे अभियान चलाती रहती है।

तालिबान के चंगुल से आजाद हुए 67 अफगान सुरक्षाकर्मी

ठप्प हुई ट्रंप सरकार, छुट्टी पर जाएंगे ह्वाइट हाउस के हजारों कर्मचारी, नहीं मिलेगा वेतन  

अमेरिकी कांग्रेस में अफगानिस्तान पुनर्निर्माण के विशेष महानिदेशक के अनुसार प्रांत के 14 में से नौ जिलों में तालिबान का नियंत्रण है। जनवरी 2015 में जब से नॉटो सेना का मिशन अफगानिस्तान में खत्म हुआ है, तब से यहां आतंकी गतिविधियों में बढोतरी हुई है। अफगानी सरकार यहां अपनी जमीन खोती जा रही है। सरकार का देश के 57 फीसद हिस्से पर ही नियंत्रण है।

Back to top button