तवा पर पीत्ज़ा बना रहा था शेफ, पास में टहल रहे थे चूहे, लोगों बोले, AI है भाई! क्या आप पहचान पाए वजह?

सोशल मीडिया पर वायरल होने केलिए लोग एआई का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. कई बार तो यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि एआई का इस्तेमाल हुआ भी है या नहीं! कभी वीडियो में ही कोई गलती पकड़ में आ जाती है तो कभी कोई शख्स जगह के ही बारे में खास बात बता कर जाहिर कर देते है कि वीडियो में एआई की इस्तेमाल किया गया है. पर कई बार यह कहना मुश्किल भी हो जाता है. ऐसे में यह दावा नहीं किया जा सकता कि वीडियो एआई की मदद से बना है.पर एक वीडियो ऐसा ही जिसके बारे में बहुत से लोग एआई का दावा कर रहे हैं, फिर भी वजह जम कर वायरल हो गया है. इसमें एक शेफ तवे पर पीत्ज़ा बना रहा है और आसपास चूहे घूम रहे हैं.
आराम से टहल रहे चूहे!
हम सभी जानते हैं कि दुनिया में ऐसी बहुत ही जगह हैं जहां चूहे बहुत घूमते दिखते हैं. पर आप ही सोचिए क्या ऐसी भी जगह हो सकती है जहां किचन मे चूहे तब खुले आम घूम रहे हैं जब वहां खाना ही पक रहा होगा? और वो भी खाना बननते समय चूल्हे के पास चूहे ऐसे टहल रहे हों जैसे जमीन पर टहल रहे हों? लेकिन इस वायरल वीडियो में ऐसा ही हो रहा है. शेफ तवा पर पीत्ज़ा तैयार कर रहा है और गर्म तवे के बगल में चूहे बहुत ही आराम से टहल रहे हैं.
वीडियो में हैं खामियां
आपको लग रहा होगा कि यह सच्ची घटना है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इसे एआई की कमाल बताया है, लेकिन इस वीडियो में भी कई ऐसी चीज़े हैं जो बहुत ही अजीब सी लगती हैं. सबसे पहली बात तो ये कि शेफ का ध्यान चूहों पर बिलकुल भी नहीं रहता है. यहां तक कि जब एक चूहा उसके बन रहे पीत्ज़ा पर पहुंच जाता है, तब भी शेफ का अपने पीत्ज़ा में मगन रहता है.
चूहा हो गया गायब
दूसरी और सबसे अहम बात, जब एक चूहा शेफ के पीत्ज़ा के पास पहुंचता है तो ऐसा लगता है कि शेफ हाथ से चूहा हटा रहा है. लेकिन चूहा अचानक ही गायब हो जाता है. इससे पता चलता है कि चूहों को वहां एआई के जरिए डाला गया है. गौर कर ने पर बनता हुआ पीत्ज़ा और वह हिस्सा चहां तीन चार चूहे हैं काफी अलग दिखते हैं. हो सकता है इन दो हिस्सों को भी जोड़ा गया हो.
झूठ बताया वीडियो
वीडियो को इस्टाग्राम पर यूज़र अकाउंट @neko_flex_ से शेयर किया गया है. इसे अब तक 5 करोड़ 65 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. इस पर 16.7 हजार लोग कमेंट कर चुके हैं. अधिकांश लोगों ने कमेंट सेक्शन में एआई का जिक्र किया है. वहीं कई लोगों ने इसे सिरे से खारिज कर एक झूठ करार दिया है.





