तनुश्री देश की पहली लेडी कमांडेंट, 51 साल में BSF को मिली पहली महिला अधिकारी

अब जब भारत रोज़-रोज़ नई ऊंचाइयां चढ़ रहा है. देर आयद दुरुस्त आयद, 51 साल बाद ही सही सीमा सुरक्षा बल को पहली महिला कमांडेंट मिल गई हैं.

ये पहली महिला कमांडेंट कोई और नहीं, राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली तनुश्री पारीक हैं.तनुश्री की इस बहादुरी और कामयाबी पर ये तो कह ही सकते हैं देश के दुश्मनों सावधान हो जाओ. अब भारत की बेटी बतौर कमांडेंट सीमा की सुरक्षा करेंगी.तनुश्री पंजाब की सीमा पर देश की सुरक्षा करेंगी. कमांडेंट बनने के बाद जब तनुश्री पहली बार बीकानेर पहुँचीं तो हवा में लहराते तिरंगे के बीच भारी भीड़ ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया

Back to top button