डोनाल्ड ट्रंप, भारत के खिलाफ उठा सकते हैं ये कड़ा कदम…

अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से अजीबोगरीब निर्णय ले रहे डोनाल्ड ट्रंप का अब अगला शिकार भारत और इंडोनेशिया जैसे देश हो सकते हैं जो उससे अच्छा खासा व्यापार करते हैं

डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के व्यापारिक हितों के लिए लगातार कड़े निर्णय ले रहे ट्रंप अमेरिका के साथ व्यापारिक घाटे वाले देशों पर कुछ प्रतिबंध लगा सकते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने चीन और जापान की व्यापारिक नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। 

यह दोनों ही देश अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा व्यापार करते हैं। दोनों ही देशों के साथ अमेरिका का व्यापारिक घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है, भारत की गिनती भी उन्हीं देशों में होती है। 

राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार अमेरिका में संरक्षवादी नीतियों को बढ़ावा दे रहे ट्रंप मुस्लिम देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाकर पहले ही आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। अब उन्होंने व्यापारिक जगत में भी तहलका मचाने की तैयारी कर ली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button