डॉलर में मजबूती और तुर्की आर्थ‍िक संकट इसके लिए है जिम्मेदार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37146.58 के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तीन अंकों की गिरावट के साथ खुला। तीन अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11151.65 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो सन फार्मा, वेदांता, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और अडाणी पोर्ट्स के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टाटा स्टील, इंफोसिस, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स और एम एंड टी के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एफएमसीजी, फार्मा और पीएसयू बैंक हरे लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में एक पैसे की बढ़त आई। इस बढ़त के बाद रुपया 70.51 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 70.52 के स्तर पर बंद हुआ था।
Back to top button