डेढ़ घंटे की बारिश से कई इलाकों की गलियों और मार्केट में 6 घंटे तक जमा रहा पानी

जालंधर. डेढ़घंटे की लोकल मॉडरेट ने शहर को खूब भिगोया। सेंट्रल सिटी की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। सूबे में अगले दो दिन में माॅनसून के दस्तक देने की संभावना है। ये बात चंडीगढ़ मौसम केंद्र के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदर पाल ने रविवार को कही।

पहले माना जा रहा था कि 27-28 जून तक मानसून पंजाब जाएगा। फिर 1-2 जुलाई को मॉनसून पहुंचने की बात कही गई। ताजा अनुमान में डाॅ. पाल ने कहा है कि माॅनसून सही रूट पर है। चार जुलाई को पंजाब-हरियाणा में एंट्री करेगा। जालंधर में 5-6 जुलाई को तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि साउथ-वेस्ट्रन माॅनसून अगले दो दिन में नाॅर्थ इंडिया के मैदानी राज्यों में असर दिखाएगा। तब तक गर्मी उमस का प्रभाव रहेगा। वेदर सेंटर के अनुसार उत्तरी राजस्थान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिम में राजस्थान से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए असम तक एक ट्रफ रेखा भी पहुंच रही है। इसी वजह से पिछले हफ्ते पंजाब और हरियाणा में खूब बरसात हुई।
ये भी पढ़े: DIG ने 200 पुलिस बल के साथ सुबह 3.30 बजे की रेड, मिले 24 मोबाइल और 2 पिस्टल
मॉनसून एक्टिव होने पर बढ़ेगी दिक्कत
डेढ़घंटे की बारिश से कई इलाकों की गलियों और मार्केट में 6 घंटे तक पानी जमा रहा। लोग इस बात से परेशान हैं कि अभी मॉनसून आया नहीं तो यह हाल है। मॉनसून पूरी तरह एक्टिव होने पर क्या होगा? बस्ती शेख के कोट मोहल्ला, बड़े बाजार, 120 फुटी रोड, सोढल रोड, गांधी कैंप, न्यू रेलवे रोड, पंजपीर चौक, इकहरी पुली, गाजी गुल्ला, पटेल चौक, रैनक बाजार, फगवाड़ा गेट, मास्टर तारा सिंह नगर, जवाहर नगर रोड, गोपाल नगर, प्रीत नगर में जलभराव की समस्या रही।
मौसम के जानकारों के अनुसार इस हफ्ते रात का टैंपरेचर 24-26 डिग्री और दिन का टैंपरेचर 35-36 के आसपास रहेगा।
– माॅनसून की उत्तरी लिमिट इस समय सोनीपत, शिमला, धर्मशाला पहलगाम से गुजर रही है।
– उत्तरी पाकिस्तान वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव में है। जिससे उत्तर भारत में भी बरसात के सिस्टम को मजबूती मिली है।
– जुलाई : बादलछाएंगे, बिजली चमकेगी। हलकी बौछार।
– उत्तरी पाकिस्तान वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव में है। जिससे उत्तर भारत में भी बरसात के सिस्टम को मजबूती मिली है।
– जुलाई : बादलछाएंगे, बिजली चमकेगी। हलकी बौछार।