डुअल रियर कैमरा और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन…

नई दिल्लीः कूलपैड ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूल प्ले 6 लॉन्च कर दिया. इसका कीमत 14,999 रुपये है. ये एमेजन पर बिक्री के लिए 4 सितंबर में उपलब्ध होगा.

डुअल रियर कैमरा और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Coolpad Cool Play 6
कूलपैड के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. इसमें एंड्रॉयड 7.1 नॉगट बेस वाला कंपनी का अपना ओएस है जो एंड्रॉयड 8.0 में अपग्रेडेबल होगा. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.4GHz ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 635 चिपसेट और 6 जीबी की रैम दी गई है.
कूल प्ले 6 में 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो एक्सपेंडेबल होगी. इसमें डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट दिए गए हैं जिसमें से एक मैमोरी कॉर्ड स्लॉट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इन बड़े कंपनियों के स्मार्टफोन्स अब EMI पर हैं उपलब्ध, मात्र 485 रुपये से शुरू
फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो इसमें दो 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. जो सेंसर f/2.0 अपर्चर, डुअल टोन, डुअल फ्लैश दिया गया है. वहीं 8 मागापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. कनेक्टेविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE , वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 4500mah की बैटरी दी गई है.





