डीडीयू प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली, अब 14 अक्टूबर से होगी

गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) की प्रवेश परीक्षा में परिवर्तन किया गया है। पहले यह परीक्षा 29 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब 14 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी तरह प्रवेश के लिए अब 11अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इस निर्णय पर प्रवेश समिति की मुहर लग चुकी है।

उल्लेखनीय है कि डीडीयू में प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। 29 सितंबर से लेकर 13 अक्टूबर चरणबद्ध तरीके से प्रवेश परीक्षा होनी तय थी। जानकारी के मुताबिक़ सीट के सापेक्ष आवेदकों की संख्या कम थी। इससे कुलपति काफी नाराज थे। इसके बाद प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने पर रोक लगा दी।
इसके बाद कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में फिर प्रवेश समिति की बैठक हुई। बैठक में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्नातक व परास्नातक के सभी विषयों के आवेदन करने की तिथि को 11 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थी प्रवेश पत्र को 12 व 13 अक्टूबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 14 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। प्रवेश समिति ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को भी प्रवेश संबंधित अपना अपना डाटा अपलोड करने को कहा है।
The post डीडीयू प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली, अब 14 अक्टूबर से होगी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button