डीजल में कटौती जारी, पेट्रोल में भी राहत

मार्च पूरे महीने तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आया। वहीं नए वित्त वर्ष के पहले दिन भी यह जारी है। आज देश में जहां पेट्रोल के दामों में कोईं बदलाव नहीं हुआ है वहीं डीजल की कीमत में 5 पैसे की कटौती हई है वहीं पेट्रोल के दाम यथावत हैं।

इसके बाद राजधानी में आज पेट्रोल 72.86 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.09 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 78.43 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.17 रुपए लीटर मिल रहा है।

नए वित्त वर्ष के पहले दिन ही महंगा हुआ रसोई गैस और विमान ईंधन, जानें नया रेट…

चेन्नई में पेट्रोल 75.62 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.78 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 74.88 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 67.83 रुपए लीटर बिक रहा है।

बता दें कि पिछले दो दिनोंमें जहां पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है वहीं डीजल 13 पैसे तक सस्ता हुआ है।

Back to top button