ट्रक वाले भाइयों के लिए आ गए डिपर कंडोम, देखिये विडियो

वैसे तो आपने कई ट्रक के पीछे लिखा देखा होगा कि ‘यूज़ डिपर एट नाइट’। अब इसका मतलब तो सबको पता है ही, लेकिन अब भारत के सबसे बड़े ट्रक निर्माता टाटा मोटर्स ने इस लाइन का मतलब ही बदल कर रख दिया है। दरअसल टाटा मोटर्स डिपर नाम का कंडोम लेकर आए हैं जो कि खास तौर से ट्रक ड्राइवरों के लिए हैं।
दरअसल टाटा मोटर्स ये कैंपेन चला रही है। ट्रक ड्राइवरों को सुरक्षित सेक्स की बात समझाने के लिए देश की सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स और लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मिलकर इस मुहिम की शुरुआत इसी साल अप्रैल में की थी। इसके तहत अब तक 45,000 से ज्यादा कंडोम बेचे जा चुके हैं।
बिंदास बोल कंडोम
वैसे तो भारत में ‘बिंदास बोल कंडोम’ विज्ञापन के जरिए कंडोम को लेकर एक बोल्ड मुहिम शुरू हुई। विज्ञापन में पुलिस से लेकर वकील और सामान ढोने वाले कूली तक से ‘बिंदास बोल कंडोम’ की बात कहलवाई गई। लेकिन ट्रक ड्राइवर यहां भी छूट गए।
केवल 11.4 फीसदी ही कंडोम का इस्तेमाल करते हैं
देखा जाए तो ट्रक ड्राइवरों का ज्यादातर समय हाईवे और इस शहर से उस शहर की खाक छानने में गुजर जाते हैं। एक आंकड़े के अनुसार भारत के हाईवे पर अपनी लंबी यात्राओं के दौरान करीब 20 लाख ट्रक ड्राइवर सेक्स वर्कर्स के पास जाते हैं। लेकिन इनमें से केवल 11.4 फीसदी ही कंडोम का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ज्यादातर ड्राइवरों में एड्स को लेकर जागरुकता नहीं है। यही नहीं, इनमें से 16 फीसदी ऐसे पाए गए जो सेक्स ट्रांसमिटेड डिजीज़ (STDs) से ग्रसित हैं।
स्पेशल कंडोम केवल ट्रक ड्राइवरों के लिए
इस मुहिम की खास बात ये है कि जो कंडोम बेचे जा रहे हैं, उन्हें ‘डिपर’ नाम दिया गया है। एक कंडोम की कीमत दो रुपये। लेकिन इस कंडोम की सबसे दिलचस्प बात इसकी पैकेजिंग है। पैकेट को उसी अंदाज में तैयार किया है जैसे रंग-बिरंगे ट्रक नजर आते हैं और ये ट्रक ड्राइवरों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। इनकी बिक्री हाईवे पर चलने वाले दुकानों, होटलों और यहां तक कि पेट्रोल पंप तक से की जा रही है।






