डिडौली फ्लाई ओवर पर तेज कार पलटने से तीन लोगों की मौत

मुरादाबाद-दिल्ली हाई-वे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार से डिडौली फ्लाई ओवर पर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक को मुरादाबाद रेफर किया गया है।

अमरोहा में बरेली के ट्रांसपोर्टर कार में सवार होकर गजरौला से बरेली जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण कार डिडौली फ्लाई ओवर पर पलट गई। कार सवार बरेली के थाना सुभाष नगर निवासी ओमप्रकाश (40 वर्ष) पुत्र रामचरन, गल्ला मंडी निवासी धर्मेन्द्र उर्फ रिंकू (40 वर्ष), पुत्र नन्हे लाल शर्मा तथा जयप्रकाश (36 वर्ष) पुत्र निरंजन प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। इनके अलावा हरबंश सिंह पुत्र महेश निवासी हारूनगला थाना बारादरी बरेली गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी लोग गजरौला में काम निपटाने के बाद कार में सवार होकर वापस बरेली लौट रहे थे।

चीनी मिल घोटाले मामले में CBI ने दर्ज किया मायावती के खिलाफ केस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

तेज रफ्तार कार डिडौली फ्लाईओवर पर डिवाईडर से टकराकर पलट गई। डायल-100 की टीम में अनीसुर्रहमान सिपाही हरेन्द्र सिंह व चालक सुजात अली ने मौके पर पहुंच कर कार में दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से कार की खिड़कियां कटर से कटवाकर चारों को बाहर निकाला। जिनमें से ओमप्रकाश, धर्मेंद्र ऊर्फ रिंकू तथा जयप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। घायल हरबंश सिंह को अमरोहा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उनको मुरादाबाद रेफर किया गया है।  

Back to top button