डांसर वर्तिका झा के साथ डांस करते हुए दिखे अनिल कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा अपने फैंस से वीडियो और फोटो शेयर कर जुड़े रहते हैं। हाल ही में एक्टर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में डांसर वर्तिका झा, मिस्टर इंडिया के सुपरहिट गाने ‘आई लव यू’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म में इस गाने पर श्रीदेवी और अनिल कपूर ने डांस किया था। वहीं, स्टेज पर अनिल कपूर को देख, वर्तिका उनके साथ डांस करने की रिक्वेस्ट करती हैं। जिसके बाद अनिल कपूर उनके साथ डांस करते हैं।

https://www.instagram.com/p/CFvfiUAByud/

वीडियो में अनिल कपूर, वर्तिका के साथ जबरदस्त डांस करते हैं। एक्टर का यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अनिल कपूर के वीडियो को ‘डांस वर्ल्ड 18’ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। दोनों के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनिल कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की, उन्हें 1983 में ‘वो सात दिन’ में पहली प्रमुख भूमिका मिली, जिसमें उन्होंने शानदार कां किया।

अनिल कपूर ने यश चोपड़ा की ‘मशाल’ में बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ काम किया था। ‘मेरी जंग’ जैसी फिल्म में न्याय के लिए लड़ रहे एक नाराज युवा वकील की भूमिका की, जिसने उन्हें एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। वहीं, हाल ही में अनिल कपूर ‘मलंग’ में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button