ट्रेन से दिल्ली-चंडीगढ़ की दूरी 78 मिनट में होगी तय, अभी लगते हैं साढ़े तीन घंटे

नई दिल्ली। दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी आने वाले वक्त में महज 78 मिनट यानी करीब सवा घंटे में तय हो जाएगी। इस रूट पर अभी शताब्दी ट्रेन साढ़े तीन घंटे का वक्त लेती है। उत्तर रेलवे के तहत आने वाले 244 किलोमीटर लंबे इस रूट को हाई स्पीड ट्रेन ट्रैक के तौर पर डेवलप किया जाना है। इस पर 220 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 12000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा और साल 2022 तक यह पूरा होगा।ट्रेन से दिल्ली-चंडीगढ़ की दूरी 78 मिनट में होगी तय, अभी लगते हैं साढ़े तीन घंटे

हाई स्पीड ट्रेनों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए भारत-फ्रांस के बीच समझौता हुआ था। इसी के तहत फ्रांस की नेशनल सोसायटी ऑफ फ्रेंच रेलवे (एसएनसीएफ) ने सोमवार को रेल मंत्रालय को रिसर्च रिपोर्ट और प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन दिया। इस प्रजेंटेशन में रेलवे के मोबिलिटी एडवाइजर नवीन कुमार के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एसएनसीएफ के द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर मंत्रालय अगले 15-20 दिन में फैसला लेगा।

ये भी पढ़ें:लेडी कॉन्स्टेबल को ‘गले लगाने’ को कहने वाले ASP वर्मा को पुलिस ने किया अरेस्ट

– एसएनसीएफ के 3 विकल्प
– 12000 करोड़ से दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर ट्रैक को दोनों तरफ से कवर करना होगा। 220 किमी प्रति घंटा की स्पीड मिलेगी।
-इसी रूट पर 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे को सात हजार करोड़ खर्च करने होंगे।
-160 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर ट्रेनें चलाने चार हजार छह सौ करोड़ का निवेश करना होगा।

Back to top button