ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब हर एक यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा…

वैसे तो इंडियन रेलवे यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कोई न कोई नई सुविधा की घोषणा करती रहती है। किन्तु अब सर्दियों के मौसम को देखते हुए रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत यदि ट्रेन लेट हो जाती है, तो यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।

मुसाफिरों को बेहतर सविधाएं देने के लिए इंडियन रेलवे ने घोषणा की है कि यात्रियों को ट्रेनों के बारे में वह रियल टाइम अपडेट्स मुहैया कराएगी। दरअसल, कोहरे की वजह से सर्दियों में ट्रेल अक्सर लेट हो जाती है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। इसलिए यात्रियों को समस्या न हो इसके लिए रेलवे एसएमस के माध्यम से यात्रियों को उनके ट्रेन की रियल टाइम के बारे में अवगत कराएगा।

इस संदर्भ में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने लिखा है कि, ‘सर्दियों के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेल तैयार है। इसके लिए ट्रेन के लेट होने की स्थिति में मुसाफिरों के मोबाइल पर सूचना, रात को विशेष पेट्रोलिंग, व सिग्नल की जानकारी पॉयलट तक पहुंचाने के लिये फॉग सेफ्टी डिवाइस जैसी अनेकों इंतज़ाम किए गए हैं।

Back to top button