टोक्यो और सियोल में जारी विवाद के बीच व्यक्ति ने खुद को लगाई आग

दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति ने सोल और टोक्यो के बीच बढ़ते व्यापार विवादों के बीच सोल में जापानी दूतावास के सामने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने आगे कहा कि 70 के दशक में भी इस व्यक्ति ने अपनी कार के अंदर आग लगा दी थी। जो शुक्रवार को जापानी दूतावास के सामने एख इमारत में खडी थी।

पुलिस ने बताया कि उस शख्स को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत की जानकारी नहीं दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह बेहोश है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। लेकिन यह हादसा ऐसे वक्त हुआ है जब सियोल और टोक्यो के बीच संबंध सबसे नाजुक स्थिति में हैं।

क्योंकि, जापान ने हाल ही में कुछ उच्च तकनीक सामग्री के निर्यात नियंत्रण को कड़ा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आदमी की कार में ज्वलनशील (flammable materials) संदिग्ध आग पदार्थ पाए गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button