टिकटॉक मामले में सभी विकल्पों पर विचार कर रहे ट्रंप, समय के साथ मिलेगी जानकारी

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प टिकटॉक पर व्हाइट हाउस के सभी विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि उनका प्रशासन चीनी वीडियो ऐप और अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के बीच एक सौदे का मूल्यांकन कर रहा है।

व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुदलोउ ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ टिकटॉक के बारे में राष्ट्रपति आज समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि वह पिछले 72 घंटे से सभी विकल्प … सबसे विशेष रूप से सुरक्षा और स्वामित्व पर विचार कर रहे हैं। इसलिए हमें समय बीतने के साथ और अधिक जानकारी होगी।”
The post टिकटॉक मामले में सभी विकल्पों पर विचार कर रहे ट्रंप, समय के साथ मिलेगी जानकारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button