ये है सिर्फ 64 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

टाटा डोकोमो ने भी आखिरकार टेलीकॉम ऑपरेटर्स की जंग में छलांग लगा दी है। कंपनी पिछले एक साल से कहीं नजर नहीं आ रही हो, लेकिन प्लान की चल रही हालिया लड़ाई में कंपनी ने अपने दो नए प्लान उतार दिए हैं।
ये है सिर्फ 64 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लानटाटा डोकोमो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 64 रुपये और 82 रुपये वाले दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। दोनों ही प्लान में यूजर को समान लाभ मिलता है। कंपनी का 64 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो 90 दिन से कम समय से डोकोमो के साथ जूड़े हैं। जबकि 82 रुपये वाला प्लान 90 दिनों से ज्यादा दिनों से नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है।

इन प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दे रही है। यूजर टाटा डोकोमो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकता है। हालांकि इस ऑफर का फायदा केवल आंद्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को ही मिलेगा। दोनों ही प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि उसके यूजर अब अनलिमिटेड वाइस प्रोडक्ट का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी इस ऑफर की मदद से लोगों को उनके परिवार के साथ जोड़ना चाहती है।

Back to top button