झारखंड से सामने आया एक दर्दनाक खबर एक आदिवासी युवती का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म

गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र की एक आदिवासी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। पीड़िता ने रविवार देर शाम रंका थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

शौच के लिए गई युवती से रेप
घटना के संबंध परिजनों ने बताया है कि पीड़िता शनिवार रात करीब आठ बजे शौचालय के लिए घर से निकली थी। उसी क्रम में उसका अपहरण कर लिया गया। आरोप रंका थानांतर्गत सेमरखांड़ गांव के विजय सिंह पर लगा है। परिजनों के अनुसार विजय उसे पकड़कर पास स्थित कटरा जंगल में ले गया। वहां उसे रातभर कब्जे में रखा और दुष्कर्म किया। रविवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ा। उसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची। उसी दौरान वह घर में बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ शाम करीब पांच बजे थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। उसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
आपत्तिजनक हालत में युवती का बनाया वीडियो
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की आपत्ति जनक स्थिति में वीडियो बना लेने से तनाव में आकर एक किशोरी ने जहर खा ली। हालांकि परिजनों ने उसे तत्काल हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार है।
रामगढ़ में जंगल में युवती से रेप
रजरप्पा मंदिर के समीप जनियामारा जंगल में नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के प्रेमी प्रेमिका मंदिर से सटे जंगल में आपस में बात कर रहे थे। इसी दरम्यान भूचुंगड़ीह निवासी रहीम अंसारी और बीरबल मांझी आ गए और अकेली युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।





