झारखंड इलेक्शन 2019: रुझानों में बड़ा उलटफेर, अब बीजेपी धीरे-धीरे बढ़ा रही है कदम

रुझानों में उठापटक जारी है और फिर से जेएमएम गठबंधन की बढ़त थोड़ी कम हुई है. अब जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 38 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 33, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है, एक वक्त पर जेएमएम गठबंधन ने 42 का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन फिर से बीजेपी ने बढ़त बनाई और इस अंतर को कम कर लिया है. किसी पार्टी को अगर बहुमत का आंकड़ा 41 हासिल नहीं होता है तो छोटे दलों की भूमिका काफी अहम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: विडियो: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के यात्री, कहा- शर्म नहीं आती, व्हील चेयर पर पहुंची एयरपोर्ट
इन 6 सीटों पर कांटे की टक्कर
झारखंड के रुझानों में 6 सीटें ऐसी हैं जहां कांटे की टक्कर चल रही है. इन सीटों पर जीत-हार का अंतर हजार वोटों से भी कम चल रहा है और इनमें 3 सीटों पर बीजेपी को बढ़त है. कम अंतर वाली सीटों में से 2 पर जेएमएम गठबंधन आगे चल रहा है. वहीं एक सीट पर अन्य को बढ़त हासिल है.
रयू राय 4643 वोटों से आगे
झारखंड के सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास अभी भी पीछे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 4643 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हेमंत सोरेन दुमका सीट से पीछे, बरहेट से आगे
ताजा जानकारी के मुताबिक जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 461 मतों से पीछे हैं और बरहेट से 9948 मतों से आगे चल रहे हैं।
मका से बीजेपी 461 वोट से आगे
ताजा अपडेट के अनुसार 11 राउंड के बाद डुमका में भाजपा की लुईस को 38,338 वोट। झामुमो के हेमंत सोरेन को 37,877 वोट। बीजेपी 461 वोट से आगे।





