ज्योतिष अनुसार अगर आपके मिल जाए ये सात पत्ते, तो आपको धनवान बनने से कोई रोक नही सकता

ज्योतिष के अनुसार बहुत से पेड़-पौधे और उनकी पत्तियां शुभफलदायी मानी जाती है। हिन्दू धर्म में कुछ विशेष पत्तों का बहुत महत्व है। इन्हें शुभ और पवित्र मानकर उनका पूजा-कर्म काण्डों में प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ विशेष पत्तों के बारे में बताते हैं।
सात शुभफलदायी पत्ते :
तुलसी: तुलसी भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। ऐसे में जब भगवान को भोग लगाते हैं या उन्हें जल अर्पित किया जाता है तो उसमें तुलसी का एक पत्र रखना जरूरी होता है।
बिल्वपत्र: ल पत्र भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। ऐसे में मान्यता है कि भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से सौभाग्य और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
लड़कियां राशि अनुसार इन अंगो पर करें मेकअप, फिर देखे जीवन में कैसे..
पान का पत्ता: कई सारे पूजन कार्यक्रमों में इसका उपयोग उपयोग किया जाता है। कलश स्थापना में आम के साथ पान के पत्तों का उपयोग किया जाता है।
केले का पत्ता विष्णु भगवान और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है और इसके साथ ही केले के पत्तों में प्रसाद भी बांटा जाता है। मान्यता है कि सुख-समृद्धि के उद्देश्य से केले के पेड़ की पूजा फलदायी होती है।
आम के पत्ते: मांगलिक कार्यों में इसका इस्तेमाल मंडप, कलश आदि सजाने में किया जाता है। साथ ही नए घर या दुकान के मुख्य दरवाजे पर आम की पत्तियां लटकाना भी शुभफलदायी माना जाता है।
शमी के पत्ते: हिन्दू धर्म में शमी के वृक्ष का भी काफी महत्व है। मान्यता अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करने से बुद्धि तेज होती है और कलह का नाश होता है।
पीपल के पत्ते: पीपल के पत्तें भी धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास होता है।





