जे पी नड्डा ने सपा-बसपा गठबंधन पर बोली ये बात

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा ने कहा कि हम यूपी में सपा-बसपा गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पहले से ही तैयार थे। हम 2019 में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भाजपा प्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करेगी। केंद्रीय मंत्री भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया को करते हुए कहा कि इस सरकार में जितना गरीबों के लिए काम हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार देश के 30 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाई है।
ये भी पढ़े :-यूपी में जल्द लागू होगा गरीबों को आरक्षण, योगी सरकार कर रही कानूनी तैयारी 
और ये भी कहा कि देश के 55 करोड़ लोगों को मोदी सरकार हेल्थ सिक्योरिटी दे रही है। प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये ट्रांसफर हुआ है। केंद्र ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर करोड़ों गरीबों को लाभ पहुंचाया गया है।
नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद प्रदेश में भाजपा का विस्तार हुआ है। यूपी में संगठन की ताकत बढ़ी है। जीत के सभी चिराग हमारे पास है। चुनाव फिजिक्स की तरह होता है केमिस्ट्री नहीं। वहीं, प्रदेश में कई सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि जब पलटन बढ़ती है तो उसे संभालने वालों की संख्या भी बढ़ती है।
ये भी पढ़े :-राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई जाएगी सजा
उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर कहा कि भाजपा पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश लेकर घर-घर जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता का हमें पूर्ण समर्थन देगी। नड्डा ने यह भी कहा कि 2014 में हमारी गठबंधन के सहयोगियों के साथ 73 सीटें थीं। इस बार ये 74 होगी। मगर कम नहीं होगी। अपना दल (एस) से विवादों पर उन्होंने कहा कि एनडीए यूपी में अपने सभी सहयोगियों के साथ पूरी क्षमता से चुनाव में उतरेगा और जीत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा।

Back to top button