‘जीना इसी का नाम है’ फिल्म का म्यूजिक सांग लॉच

जीना इसी का नाम हैमुंबई। आने वाली फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ का म्यूजिक सांग लांच हुआ। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हो रहे हैं और फिल्म की सफलता को मजबूत बना रहे हैं। फिल्म के निर्देशक केशव और निर्माता पूर्णिमा हैं। फिल्म आगामी 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस अवसर पर मशहूर फिल्म अभिनेता, शब्दों के धनी आशुतोष राणा ने अपने अंदाज में फिल्म का विश्लेषण किया। ‘घृणा, द्वेष, व क्रोध ये अकल्याणकारी भाव होते हैं। ये जानते हुए भी, हमारे निरंतर प्रयास करने के बाद भी हम चाहे अनचाहे इनकी चपेट में आ ही जाते हैं।

यदि हमें घृणा को स्थान देना ही पड़े, तो..घृणित प्रेम से कहीं अधिक बेहतर होती है प्रेमपूर्ण घृणा। यदि द्वेष आवश्यक ही है तो द्वेषपूर्ण मित्रता से कही अधिक लाभकारी मित्रवत द्वेष होता है। क्रोध यदि अनिवार्य ही है तो क्रोधपूर्ण शांति से अधिक कल्याणकारी शांतिपूर्ण क्रोध होता है।’
-आशुतोष राणा

[youtube youtubeurl=”CYWeCAtG8EY” ][/youtube]

Back to top button