यकीन मानिए, जिस घर में होती हैं ये सात चीजें उसी घर में हमेशा बरसता है धन

वास्तुशास्त्र में कुछ चीजों को घर में रखना बहुत ही शुभ बताया गया है, माना जाता है कि जिस घर में ये चीजें होती हैं उस घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। हम आपको यहां उन सात चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें घर में रखने से लाभ होता है, आइए जानते हैं इनके बारे में ..
वास्तुशास्त्र में भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तु मोर पंख को भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मोर पंख को घर में रखने से घर में बरकत बनी रहती है।
ताजा फूलों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जिस घर में ताजा फूल होते हैं उस घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।
घर में अगर वास्तु भगवान की प्रतिमा रखी जाए तो इससे घर का वास्तु सही रहता है और घर में धन-बरकत बनी रहती है। अगर आप भी घर में धन और समृद्धि चाहते हैं तो घर में इन सात चीजों को अवश्य रखें।
इस नवरात्री पूजा करते हुए रखें इस बात का ध्यान, बरसेगी माता रानी अपार कृपा…
घर में कछुआ रखना वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है, जिस घर में कछुआ होता है उस घर में धन और बरकत बनी रहती है।
फेंगशुई में महत्वपूर्ण माने जाने वाले चाइनिज सिक्के भी बहुत काम के होते हैं, इन्हें घर में रखने से नकारात्मक उर्जा घर से दूर रहती है, जिससे धन एवं सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तुशास्त्र में पिरामिड को भी बहुत महत्व दिया गया है, घर में पिरामिड रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
धन और सुख में वृद्धि के लिए घर में श्रीयंत्र रखें, श्रीयंत्र को घर में रखने से नकारात्मकता से भी छुटकारा मिलता है।





