जियो ने लांच किया दिवाली धमाका, मिलेगा 547.5GB डाटा और 100% कैशबैक

रिलायंस जियो लांचिंग के साथ ही धमाकेदार ऑफर के लिए जाना जाता है। जियो समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर्स भी पेश करता है। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने दूसरी सालगिरह के मौके पर कई सारे ऑफर्स पेश किए थे, वहीं अब जियो ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है।

जियो के दिवाली धमाका ऑफर के तहत ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा तो आइए जियो के इस नए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं। जियो ने इस ऑफर के तहत 1,699 रुपये का प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 1 साल की है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और साथ में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।

Back to top button