हो जाइये तैयार, 1 अप्रैल से आएगा जियो का भारी भरकम बिल

नई दिल्ली: 1 अप्रैल, 2017 से रिलायंस जियो यूजर्स को टैरिफ प्लान खरीदकर इंटरनेट एक्सेस करना होगा। इसे लेकर कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी एलान भी कर चुके हैं। हालांकि, ऐसे यूजर्स को प्रीपेड सिम का यूज कर रहे हैं उनके लिए कंपनी ने जियो प्राइम एनरोलमेंट मेंबरशिप शुरू की है।

हालांकि, ये सिर्फ उन यूजर्स के लिए है जिनके पास जियो की प्रीपेड सिम है। यानी पोस्टपेड यूजर्स इस मेंबरशिप का फायदा नहीं ले पाएंगे।

अब सवाल ये है कि क्या आप जानते हैं कि आपकी जियो सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड। यदि इस सवाल में आपको कन्फ्यूजन हुआ तब 1 अप्रैल से आपका बिल बनना शुरू हो जाएगा। ऐसे में हम यहां आपको जियो सिम के प्रीपेड और पोस्टपेड होने का अंतर बता रहे हैं।

Back to top button