जिम्बाब्वे: प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति मुगाबे से इस्तीफे की मांग

हरारे। जिम्बाब्वे में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सेना के सत्ता पर काबिज होने की खुशी में जश्न मना रहे हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे से अपने पद से इस्तीफा देने की भी अपील की है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति मुगाबे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी तस्वीर फाड़ी, नारेबाजी की तथा उनके कार्यालय और घर तक रैली भी निकाली।
ये भी पढ़ें: हिंदुजा बोले- ब्रिटेन के भारतीय भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं
गत सप्ताह मुगाबे ने उपराष्ट्रपति इमर्सन मनंगावा को बर्खास्त कर दिया था। यह इस बात की ओर इशारा था कि वो अपनी पत्नी ग्रेस मुगाबे को उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं। देश में जारी तनाव के बीच बुधवार को सेना ने हस्तक्षेप किया और मुगाबे को नजरबंद कर लिया था।
ये भी पढ़ें: जाधव को मां से मिलने की अनुमति देने के भारत के अनुरोध पर हो रहा है विचार : पाक
जिम्बाब्वे के सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार मुगाबे रविवार को सेना प्रमुखों से मुलाकात करने वाले हैं। सेना का कहना है कि बातचीत के निष्कर्ष के विषय में वो देश की जनता को जल्द ही पूरी जानकारी देगी। गौरतलब है कि 93 वर्षीय रॉबर्ट मुगाबे पिछले 37 वर्षों से जिम्बाब्वे की सत्ता संभाल रहे हैं।





