CBSE 10th Result 2019: जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट 91.10% स्टूडेंट्स पास हुए, जानें किसने किया टॉप..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CBSE 10th Result 2019 का रिजल्ट आज 6 मई को घोषित कर दिया है। CBSE Class 10 Result 2019 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स cbbesults.nic.in और cbse.nic.in पर देख जा सकता है। इस साल पासिंग पर्सेंटेज 91.10 रहा। पिछले साल के मुकाबल 4.40% बढ़ा है। साल 2018 में 86.70% पास हुए थे। इस बार लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 2.31% बेहतर परफॉर्मेंस दी है। 92.45% लड़कियां और 90.14 प्रतिशत लड़के पास हुए है।
कुल 13 छात्रों को 500 में से 499 अंक मिले हैं। ये छात्र हैं सिद्धांत पेंगोरिया (गाजियाबाद, यूपी), दिव्यांश वाधवा (नोएडा, यूपी), योगेश गुप्ता (जौनपुर, यूपी), अंकुर मिश्रा (गाजियाबाद, यूपी), वत्सल वार्श्ने (मेरठ केंट, यूपी), मान्या (भटिंडा, पंजाब), आर्यन झा (जामनगर, गुजरात), तारू जैन (जयपुर, राजस्थान), भावना शिवदास (पल्लकड, केरल), ईश मदन (गाजियाबाद, यूपी), दिवजोर कौर जग्गी (अंबाला, हरियाणा), अपूर्वा जैन (गाजियाबाद, यूपी), शिवानी लेथ और (नोएडा, यूपी)।
चंडीगढ़ : मरीजों से बेड चार्ज वसूलकर उन्हेंलिटा दिया जा रहा है स्ट्रेचर पर
CBSE Class 10 Result 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट
– आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर, ‘Class 10 Result 2019’ पर क्लिक करें।
– अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और अन्य एडमिट कार्ड डिटेल्स एंटर करें और Submit पर क्लिक करें।
– जब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई ददेता है, तो इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।
पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 5 मई को घोषित किया जाएगा लेकिन सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को झूठा बताया था।
साल 2018 में, सीबीएसई ने 29 मई को शाम 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। पिछले साल 10वीं में लगभग 16.38 लाख छात्र शामि हुए थे। साल 2018 में 10वीं में पास पर्सेंटेज 86.07% था, जिसमें 88.67% लड़कियां और 85.32% लड़के परीक्षा में पास हुए।
घटता रहा पासिंग पर्सेंटेज:





