जाने क्या हुआ जब ट्विटर ने बिना परमिशन दिखा दी यूजर्स की लोकेशन

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने पिछले हफ्ते कुछ यूजर्स के ट्वीट में उनकी लोकेशन बिना अनुमति ही दिखा दी। इसके बाद ट्विटर को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी और माफी मांगनी पड़ी। ट्विटर ने माना कि एक ‘बग’ के कारण यूजर्स की लोकेशन को उनकी परमिशन के बिना ही दिखा दिया गया था।
पहले ट्विटर ने बिना परमिशन दिखा दी यूजर्स की लोकेशन, बाद में मांगी माफी
ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, “हमने पाया कि हाल ही में लोकेशन-शेयरिंग ऑन करने वाले कुछ यूजर्स के इमोजी या जीआईएफ वाले ट्वीट्स में उनकी परमिशन के बिना ही लोकेशन दिखाई दे रही थी।” कुछ मामलों में तो ट्वीट के साथ यूजर के शहर तक की जानकारी सामने आ गई।  

इसके बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने सीधे ट्विटर और इसके संस्थापकों को प्राइवेसी मुद्दे को लेकर ट्वीट किया। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उनके ट्वीट्स में जो लोकेशन दिखाई गई वो उनके वास्तविक स्थान नहीं थे, बल्कि जो स्थान दिखाए गए वह वहां पहले गए थे। 

इनवर्स डॉट कॉम के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि ऐसे ट्वीट्स से लोकेशन की जानकारी हटा दी गई हैं जो बग से प्रभावित होने के कारण दिख रही थी और कंपनी उन यूजर्स को ई मेल भेजकर इसकी सूचना दे रही है। ट्विटर को लेकर यह जानकारी गूगल द्वारा एंड्रॉइड स्मार्टफोन के माध्यम से लोगों के लोकेशन का आंकड़ा बिना उनकी जानकारी के इकट्ठा करने के खुलासे के दो दिन बाद सामने आई है।

 
Back to top button