जाने आपकी क्या है अधूरी नींद को पूरा करने की ख़ास टिप्स

हम आपको बता दें कई बार नींद पूरी होने के बावजूद भी पूरे दिन थकावट महसूस होती है। थकावट की वजह से मूड खराब, एकाग्रता कम या फिर मेमोरी कमजोर हो जाने जैसी समस्या भी हो जाती है। लेकिन अपनी दैनिक दिनचर्या, एक्सरसाइज या फिर पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं और साथ ही खुद को स्वस्थ भी रख सकते हैं।

इस तरह पूरी होगी अधूरी नींद 

जानकारी के अनुसार नींद पूरी होने के बाद भी यदि आप थकावट महसूस करते हैं तो इससे मतलब यह है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। ऐसे में आप उन फूड्स का सेवन करें जिनमें उच्च मात्रा में आयरन मौजूद हो। नहाने के लिए गर्म पानी के इस्तेमाल को बंद कर दें और ठंडे पानी से नहाएं। ठंडा पानी शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखता है जिससे आप फ्रेश रहते हैं और थकावट भी महसूस नहीं होती है। ठंडा पानी से नहाने से एनर्जी भी आती है।

यह भी है उपाय 

इसी के साथ यदि आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो इसकी वजह से नींद पूरी होने के बावजूद थकावट महसूस होती है। ऐसे में आपको रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। चॉकलेट दिमाग के हैप्पी हार्मोन को रिलीज करता है जिससे आप पूरे दिन खुश रहते हैं और आपको थकावट भी महसूस नहीं होती है। इसलिए चॉकलेट का सेवन करना थकावट के वक्त लाभकारी होता है।

Back to top button