जानें क्यों लड़को से ज्यादा लडकियां प्यार में देती है धोखा, जरुर पढ़े पूरी खबर


नतीजों में सामने आया कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में रिवेंज चीटिंग ज्यादा करती हैं। सर्वे में 37 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्होंने अफेयर अपने पुराने प्यार को वापस पाने के लिए चलाया जबकि पुरुषों में यह प्रतिशत 34 ही रहा। पार्टनर की सच्चाई सामने आने के बाद भी केवल 25 फीसदी लोग ही ब्रेकअप या अलग होने का फैसला ले पाते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें तो कई कपल्स इसलिए चाहकर भी अलग नहीं हो पाते हैं, क्योंकि ब्रेकअप या अलग होने के लिए लीगल प्रोसेस या हर्जाने से बचने के लिए वो अलग होने जैसा कदम नहीं उठा पाते हैं।
अगर आपकी लाइफ में भी है “P” नाम की लड़की, तो जान ले पहले ये… बाते
यह सर्वे एक ब्रिटिश वेबसाइट ने करवाई थी, जिसमें 1000 लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे के मुताबिक, 10 में से 4 लोगों ने पकड़े जाने के बाद भी अपने लवर से मिलना जारी रखा, जबकि उन्होंने पार्टनर के सामने अफेयर समाप्त करने का वादा किया था। पिछले साल महिलाओं के रिवेंज चीटिंग के अधिक मामले सामने आए हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाएं एक खराब रिश्ते में फंसी होती हैं लेकिन अधिकतर कई आर्थिक वजहों से अलग होने का फैसला नहीं ले पाती हैं, धोखा देने के बारे में ना सोचने के बावजूद वे ऐसा करके संतुष्ट महसूस करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि पहले उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया था।
सिर्फ अपने पक्ष को दिखाने के लिए इस सर्वे में एक बात सामने आई है कि रिवेंज अफेयर करने के पीछे लोगों का सिर्फ एक ही मकसद होता है कि वो अपने पार्टनर को इस बात का अहसास करवा सकें कि धोखा मिलने के बाद कैसा महसूस होता है। और कई कैसेज में ‘जैसे को तैसा’ वाला ये कॉन्सेप्ट काम भी कर जाता है। इस स्थिति में दोनों ही पक्षों को अपने पार्टनर की अहमियत में समझ में आती है।