जानें क्यों राहुल, नहीं लेंगे नोटबंदी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा

एक तरफ कांग्रेस नोटबंदी पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी बना रही है वहीं दूसरी ओर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाने निकल गए हैं। राहुल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे अगले कुछ दिन यात्रा पर रहेंगे। हांलाकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे कहां जा रहे हैं।
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी ख़बर के मुताबिक़ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर लंदन गए हुए हैं। यहां वे लगभग एक सप्ताह तक रहेंगे।
राहुल ने ट्वीट कर कहा “मैं अगले कुछ दिनों तक यात्रा पर रहूंगा। आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।आप और आपके प्रियजन आने वाले इस वर्ष में सफलता और खुशियां हासिल करें।”
I will be traveling for the next few days.Happy New Year to everyone,wishing you and your loved ones success & happiness in this coming year





