जानें क्यों महिलाएं छठ पूजा पर लगाती हैं लंबा सिंदूर, इसके पीछे भी है ये बड़ा राज

भारतवर्ष में पूजा – पाठ को बहुत महत्ता दी जाती है। छठ पूजा दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है और यह सबसे कठिनतम व्रतों में से एक माना जाता है। इस कारणसे छठ पूजा को महापर्व कहते है और यह पर्व दिवाली के छह दिनों बाद कार्तिक मास में मनाया जाता है। ऐसे में आप जानते ही हैं कि छठ माता की आराधना करने के लिए महिलाएं नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाती हैं।

क्यों लगाती हैं महिलाएं पूजा के दौरान लंबा सिंदूर:

सिंदूर को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और छठ पूजा के दौरान जो महिलाएं लंबा गाढ़ा पीला सिंदूर लगाती हैं, छठ माता की कृपा से उनके पति की उम्र लंबी होती है और वो सदा सुहागन रहती हैं।

एक चूहे के कारण पूरा घर जलकर हो गया ख़ाक, जानें कैसे

पति की उम्र लंबी होती है तो वह अपने जीवन में खूब तरक्की करता है। वहीं जो महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर भरकर छठ माता की पूजा करती हैं उनके पति जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

घर और परिवार की सुख समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं गाढ़ा पीला सिंदूर लगाती हैं क्योंकि सिंदूर जितना लंबा होता है पति की आयु भी उतनी ही लंबी होती है।

विवाहित महिलाएं जब अपनी मांग में लंबा सिंदूर भरकर छठ माता की पूजा करके उन्हें अर्घ्य देती हैं तो भगवान सूर्य प्रसन्न हो जाते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं।

Back to top button