जानें क्यों छींक आने पर कहा जाता है ‘सॉरी’ और ‘गॉड ब्लेस यू’, जरुर जानें इसके पीछे का ये बड़ा कारण

छींक आना एक क्रिया है जो की पूरी तरह से प्राकृतिक है। आप को बता दें कि छींक आना हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल जब कोई तत्व हमारे शरीर में नाक के माध्यम से प्रवेश करता हैं, तो हमें छींक आ जाती है। बाहरी तत्व छींक आने के कारण हमारे शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
सार्वजनिक छींक है सॉरी और गॉड ब्लेस यू का कारण:
हमारे छींकने से आस पास के लोग असहज हो सकते हैं। यही वजह है कि हम ‘सॉरी’ या फिर ‘एक्सक्यूज मी’ कहकर छींकते हैं। आपने एक बात हमेशा गौर की होगी कि छींकने के बाद जब आप सॉरी या एक्सक्यूज मी कहते हैं तो आपके आस पास मौजूद लोग आपको ‘गॉड ब्लेस यू’ क्यों कहते हैं।

यहां महिलाएं करती है बच्चा पैदा करने का काम, मिलते है इतने पैसे…

आप नहीं जानते होंगे तो आइए हम बताते है कि ऐसा क्यों कहा जाता है। दरअसल छींक हमारी जिंदगी और मौत से जुड़ी होती है, छींक इतनी तेज आती है कि इससे हमारी जान जाने का भी डर होता है। इसलिए हमें हमारे आस पास के लोग अक्सर हमें ‘गॉड ब्लेस यू’ कहते हैं।
छींक रोकते क्यों हैं:
हम अक्सर छींक आने पर हाथ से छींक को रोक देते हैं क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि छींकने से सामने वाले व्यक्ति हमारे बारे में क्या सोचेगा। लेकिन ऐसा करना हमारे लिए काफी खतरनाक हो सकता है। आप चाहें तो छींकते समय एक रुमाल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Back to top button