जानिए Idea ने एक साथ उतारे कौन से तीन नये प्लान

वोडाफोन के साथ मर्ज हुई कंपनी आईडिया ने 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये वाले प्लान पेश किए हैं। आइडिया सेल्युलर के इन प्लान्स की प्रमुख बात यह है कि इसमें आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। आईडिया का 209 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

बता दें कि अनलिमिटेड कॉलिंग की सीमा तय है, एक दिन में 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट ही इस्तेमाल कर सकते हैं। लीमिट समाप्त होने के बाद प्रति सेकेंड के लिए एक पैसा चार्ज किया जाएगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको 4 पैसे/10 जीबी की दर से भुगतान करना होगा।

479 रुपये और 529 रुपये के रीचार्ज पर रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) की सुविधा के साथ आता है। इन प्लान की वैधता क्रमश: 84 दिनों और 90 दिनों की है।

Back to top button