जानिए, शाही भिंडी बनाने की आसान-सी विधि

Shahi Bhindi Recipe Ingredients:  जानिए, शाही भिंडी बनाने की आसान-सी विधि

भिंडी – ½ किलो
हरी मिर्च – 1
प्याज़ – 2, बारीक कटे
टमाटर – 3, बारीक कटे
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
लहसुन – 7 से 8 कलियाँ
जीरा – 1 छोटा चम्मच
दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
लौंग – 2
हरी इलाइची – 1
दूध की मलाई या फ्रेश क्रीम – 1/2 कप
काजू – 10 से 12
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
तेल – 4 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा

शाही भिंडी बनाने की विधि:
शाही भिंडी बनाने के लिए भिंडी को धो कर साफ़ कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। भिंडी को लंबाई में 2 हिस्सों में काट लें।
एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गरम करें। गरम तेल में भिंडी को फ्राइ कर लें। भिंडी को कुरकुरा ना तलें हल्का नरम रहने दें।
फ्राइ की हुई भिंडी को एक प्लेट में निकाल लें।
उसी कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और गरम तेल में जीरा, दालचीनी, हरी इलाइची और लौंग डाल कर भूनें।
अब कड़ाही में बारीक कटे प्याज़, लहसुन और अदरक डालें और मध्यम आँच पर प्याज़ हल्का भूरा होने तक पका लें।
कड़ाही में भिगोए हुए काजू, हरी मिर्च और कटा टमाटर डाल कर पकाएं।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब आँच बंद कर दें।
प्याज़ टमाटर का मसाला ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक पीस लें।
एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम कर के प्याज़ टमाटर की तैयार प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिला कर मध्यम आँच पर 7 से 8 मिनिट पका लें।
फ्राइ की हुई भिंडी को कड़ाही में डाल कर अच्छे से मिला लें और ग्रेवी के लिए गर्म पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलायें।
कड़ाही को धक दें और 2 से 3 मिनिट तक पका लें।
स्वादिष्ट शाही भिंडी तैयार है, हरा धनिया से सज़ा कर रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

Back to top button