जानिए, विश्व के 5 सबसे महंगे होटल के बारे में, इनके बारे में जानकर चौक जायेगे आप

अक्सर जब भी बाहर घूमने के लिए जाते है तो रात गुजारने के लिए होटल ही एकमात्र सहारा होता है। एक ही जगह पर आपको कई तरह के होटल मिलते है जो अपनी सुविधा और रोयल्टी के अनुसार किराया तय करते हैं। व्यक्ति अपनी जेब के हिसाब से होटल का चुनाव करता हैं। लेकिन आज हम आपको जिन होटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं उनका एक दिन का किराया इतना है कि कहीं आपको अपना घर ना बेचना पड़ जाए। जी हाँ, इन होटल में एक रात गुजारना किसी आम आदमी के लिए मुमकिन नहीं हैं। तो आइये जानते है दुनिया के इन सबसे महंगे होटल्स के बारे में।जानिए, विश्व के 5 सबसे महंगे होटल के बारे में, इनके बारे में जानकर चौक जायेगे आप

* फोर सीजन होटल, यूएसए

न्यूयॉर्क में बने इस होटल में एक रात रहना चाहते है तो आपको 36 लाख रुपए खर्च करनो होंगे। यहां आपको अनलिमिटेड शैंपेन और मसाज उपलब्ध करवाई जाएगी।

* लॉकला आइलैंड रिसॉर्ट, फिजी

इस आईलैंड को 2003 में खरीदा था, जिसको बाद में प्राइवेट रिट्रीट में बदल दिया गया। यहां एक रात रुकने का किराया 35 लाख रुपए होगा।

* द मार्क होटल, यूएसए

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बना द मार्क होटल काफी महंगा है। यहां पैंटहाऊस में एक रात का किराया करीब 55 लाख रुपए है। यहां आपको सभी सुख-सुविधाएं जैसे 24 घंटे सेलॉन और सूट टेलरिंग की सर्विस अन्य आदि सब कुछ मिलेगा।

* होटल प्रेजिडेंट विल्सन, स्विटजरलैंड

यहां लगभग एक रात ठहरने का किराया 38 लाख रुपए है। इस होटल में 12 बेडरूम, 12 बाथरूम, हैलिपैड, सेनवे ग्रैंड पियानो, बिलियर्ड टेबल, बुलेटप्रूफ विंडो जैसी सुविधाएं मिलेगी। वहीं इसके टेरेस से आपको स्विटजरलैंडकी खूबसूरती देखने को नजारा मिलेगा।

* द रॉयल विला, ग्रीस

इस आलीशान होटल में रुकने के लिए आपको 30 लाख रुपए खर्च करने होंगे। यहां आपको प्राइवेट जेट में घुमाया जाएगा और होटल के कर्मचारी आपको सेलिब्रिटी जैसा ही ट्रीट करते है।

Back to top button