जानिए बजट के बाद सोने-चांदी के रेट में क्या पड़ा प्रभाव

बजट के दौरान देश में अंतरार्ष्ट्रीय सर्राफा एक्सचेंज खोलने की सरकार की घोषणा से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 350 रुपये चमककर अब तक के रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। 42,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 500 रुपये चमककर 48,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुये कहा कि गुजरात की ‘गिफ्टी सिटी’ में अंतरार्ष्ट्रीय सर्राफा एक्सचेंज खोला जायेगा। सरकार की इस घोषणा से सर्राफा बाजार में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि भारत चीन के साथ दुनिया के शीर्ष दो स्वर्ण उपभोक्ता देशों में है।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे 

धातु रेट
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 42,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 42,200 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 48,200 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 46,950 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 30,900 रुपये

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 42,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपये चमककर 30,900 के भाव बिकी। चांदी हाजिर 500 रुपये की मजबूती के साथ 48,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 502 रुपये की बढ़त में 46,950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे। 

यह भी पढ़ें:   बजट 2020: नए टैक्स स्लैब से इन लोगों को होगा 78 हजार का फायदा

सोना वायदा भाव 199 रुपये की तेजी के साथ 41,199 रुपये प्रति 10 ग्राम

हाजिर बाजार की सकारात्मक मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे शनिवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 199 रुपये की तेजी के साथ 41,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।  एमसीएक्स आम तौर पर सप्ताहांत में बंद होता है लेकिन यह केन्द्रीय बजट पेश किये जाने की वजह से शनिवार को कारोबार के लिए खुला था।

सोने के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 199 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 31 लॉट के लिए कारोबार हुआ।  सोने के अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 97 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,149 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 1,383 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Back to top button