जानिए ठण्ड के मौसम में गर्म पानी से नहाने के क्या क्या होते हैं नुक्सान…

आयुर्वेद में साफ़ साफ़ लिखा गया है कि गर्म पानी से नहाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और नहाने के लिए हमेशा ठन्डे पानी का इस्तेमाल करना करनी चाहिए। क्योकि ठन्डे पानी का तापमान सामान्य रहता है और इससे शरीर को किसी प्रकार की कोई हानि नही पहुँचती।जानिए ठण्ड के मौसम में गर्म पानी से नहाने के क्या क्या होते हैं नुक्सान...

जैसे जैसे सर्दी के मौसम में ठंडक बढ़ती जाती है वैसे वैसे हम गर्म पानी से ही नहाना शुरू कर देते है । अगर गर्म पानी 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म होता है तो स्किन और बालों के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। गर्म पानी के कारण स्किन की ड्रायनेस बढ़ती है। इससे खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आपको गर्म पानी से नहाना है तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। आइये अब हम जाने की गर्म पानी से नहाने के क्या क्या नुक्सान है।

झुर्रियों का खतरा

गर्म पानी के कारण स्किन के टिश्यूज डैमेज होने लगते है क्योंकि गर्म पानी त्वचा की अंदरूनी नमी को खत्म कर देता है। आप जब तक युवा होते है यह झुर्रिया आपको नज़र नहीं आते क्योंकि त्वचा जरूरी नमी को शरीर में बनाकर रख सकती है लेकिन उम्र थोड़ा बढ़ जाए तो गर्म पानी से झुर्रियों का प्रभाव दिखने लगता है।

त्वचा जल सकती है

पानी अगर 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म हो तो ये आपकी त्वचा को जला सकता है। शरीर में चेहरा, आंख, पीठ, और गुप्तांग आदि की त्वचा संवेदनशील होती है और इन नाजुक और संवेदनशील अंगों पर गर्म पानी खतरनाक हो सकता है। गर्म पानी जली- कटी स्किन के लिए बहुत खतरनाक है। इससे स्किन में जलन हो सकती है और कई बार तो घाव भी हो सकता है।

बालो की समस्या

गर्म पानी का बालों पर बुरा असर पड़ता है। गर्म पानी से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। पानी ज्यादा गर्म हो तो आपकी सकैल्प जल जाती है और इससे आपकी हेयर ग्रोथ भी रुक सकती है। गर्म पानी से बालों का मोईसचर कम हो जाता है जिससे बाल रफ और ड्राई हो सकते हैं। इसकी वजह से रूसी यानि डैंड्रफ भी हो सकता है।

आँखों की समस्या

गर्म पानी से नहाने पर ऑंखें ड्राई हो जाती है। इसके कारण आँखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने की शिकायत हो सकती है।

पौरुष में कमी

गर्म पानी आपके शुक्राणुओं को भी प्रभावित करता है। इससे आपके स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशिता दोनों प्रभावित हो सकती और फलस्वरूप शुक्राणुओं के बनने की संख्या घट सकती है। इसके अलावा गर्म पानी से कई यौन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अंगों के आसपास इचिंग और खुजली हो सकती है।

Back to top button