जानिए कौन सी खरीदें कार डीजल कार या पेट्रोल, किसे खरीदने में होगा फायदा

डीजल की कार खरीदने पर माइलेज अच्छा मिलता है। पेट्रोल कार खरीदने पर पावर ज्यादा मिलती है। अधिकतर ग्राहक इसी असमंजस में रहते हैं कि डीजल कार खरीदें या पेट्रोल। दरअसल डीजल हो या पेट्रोल, कार कोई भी खराब नहीं होती। दोनों ही कारों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं। आज हम यही बताने वाले हैं कि कौन सी कार आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगी।





