जानिए आत्माओं से बात करने के आसान तरीके

कहते हैं कि अच्छी और बुरी दोनों तरह की आत्माएं होती हैं। अच्छी आत्मा अच्छा करती है तो बुरी आत्माओं से व्यक्ति छुटकारा पाना चाहता है। सुनते आए हैं कि कुछ लोग भूत-प्रेत से ग्रस्त रहते हैं तो किसी के घर में भूत है जो परिवार के सभी सदस्यों को परेशान करता रहता है। जिन लोगों के पास आध्यात्मिक शक्ति होती है उनके पास भूत-प्रेत फटकते तक नहीं है।

आत्माओंआत्माओं से बात करने के आसान तरीके

इस विश्वास या अंधविश्वास के चलते बहुत से लोग भूत भगाने का दावा करते हैं तो कुछ लोग भूत ‍बुलाने का। इस प्रचलन के बीच पिछले कुछ वर्षों से आत्माओं को बुलाने के नए-नए तरीके इजाद हो गए हैं। उन तरीकों का इस्तेमाल करके कुछ लोगों ने तो मुसिबत मोल ले ली है और कुछ के दावे अनुसार उन्होंने अपनी समस्याओं का हल कर लिया है। आओ जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रचलित तरीके के बारे में। हालांकि यहां यह दावा नहीं किया जाता है कि यह तरीके यह सही हैं।

आत्म को बुलाने की विद्या को आजकल प्लेनचिट कहा जाता है। यह आत्माओं को बुलाने का विज्ञान है। प्राचीन काल से ही यह कार्य किया जाता रहा है। कुछ आत्माएं जिन्हें शांति प्राप्त नहीं हुई है, वे प्लेनचिट के माध्यम से आपको भूत, भविष्य एवं वर्तमान तीनों कालों की जानकारी दे सकती हैं। आप उनसे अपनी परेशानी का हल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसमें खतरे बहुत है। हम आपको बता दें कि यह बातें सि र्फ मान्यताओं पर आधार‌ित है जितन पर लोग परंपरागत तौर पर यकीन करते आए हैं। इनका कोई वैज्ञानि्क आधार नहीं है। यह अंधविश्वास भी हो सकता है।
 
Back to top button