जानिए, अंडा कतली की सब्जी बनाने की आसान विधि

अंडा कतली की सब्जी टेस्टी होती है. इसे बनाने के लिए अंडों को फेंटकर स्टीम करके कतली बनाया जाता है और फिर ग्रेवी के साथ पकाया जाता है.जानिए, अंडा कतली की सब्जी बनाने की आसान विधि

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनसमय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : नॉन-वेज
आवश्यक सामग्री
4 अंडे
2 प्याज
2 टमाटर
12 कलियां लहसुन की
2 इंच अदरक का टुकड़ा
1/4 टीस्पून काल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 तेजपत्ता
1 इंच टुकड़ा दालचीनी
1 बड़ी इलायची
2 सूखी लाल मिर्च
1/2 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला
तेल
स्टीमर
कड़ाही

विधि-
– अंडे को फोड़ लें इसमें काली मिर्च पाउडर और थोड़ा-सा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
– इसे मिश्रण को स्टीम करना करना है. इसके लिए मिश्रण को केक ट्रे या फिर स्टीमर वाले कंटेनर में डालें.
– 10-12 मिनट तक स्टीम करें.
– जब तक अंडे का मिश्रण स्टीम हो रहा है तब तक पेस्ट बना लें.
– इसके लिए ब्लेंडर जार में प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक डालकर अच्छी तरह पीस लें.
– तय समय बाद स्टीमर का ढक्कन खोलकर यह चेक कर लें कि अंडा पका है या नहीं. अगर पक गया है तो इसे प्लेट पर निकाल लें.
– इसकी छोटी-छोटी कतली काट लें.
– मीडियम आंच पर 5 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें अंडे की कतली डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
– प्लेट पर निकाल लें और कड़ाही में 3 चम्मच तेल और डालें.
– तेल के गर्म होते ही इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, जीरा, लाल मिर्च, हलदी, लाल मिर्च पाउडर 15 सेकेंड तक भूनने के बाद इसमें पेस्ट डाल दें.
– अच्छी तरह मिलाने के बाद पेस्ट में धनिया, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. ढककर 20 मिनट तक ग्रेवी को पकाएं.
– ढक्कन हटाकर मसाले को अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ दे ग्रेवी में 2 कप पानी डालकर मिला लें.
– ढककर ग्रेवी को 8 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें अंडे की कतली डालें.
– धनियापत्ती छिड़ककर 2 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
– सर्विंग बाउल में निकालें और रोटी या चावल के साथ अंडा कतली की सब्जी सर्व करें.

Back to top button