‘जाति या धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए कोई भेदभाव’, वायुसेना प्रमुख ने युवाओं से की ये खास अपील

कर्णावती विश्वविद्यालय के छठे दीक्षा समारोह के दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस देश को महान बनाना है। हम कभी दुनिया में अग्रणी थे। लेकिन, पिछली कुछ शताब्दियों में हम पिछड़ गए। अगर हमें फिर से अच्छा करना है तो आप जैसे लोग ही मायने रखेंगे जो इस देश का भविष्य हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने गुरुवार को युवाओं से भारत का खोया हुआ गौरव वापस लाने, इसे अतीत की तरह एक महान देश बनाने और जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव को त्यागने का आग्रह किया।

एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें- वायुसेना प्रमुख

कर्णावती विश्वविद्यालय के छठे दीक्षा समारोह के दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस देश को महान बनाना है। हम कभी दुनिया में अग्रणी थे। लेकिन, पिछली कुछ शताब्दियों में हम पिछड़ गए। अगर हमें फिर से अच्छा करना है तो आप जैसे लोग ही मायने रखेंगे जो इस देश का भविष्य हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

आगे बोले कि कोई सामाजिक विभाजन नहीं होना चाहिए। हमारी रगों में एक ही खून बहता है और हम सभी एक ही धरती के हैं। जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। तभी हमारा देश प्रगति करेगा।

उन्होंने छात्रों से समाज को कुछ वापस देने के बारे में सोचने का आग्रह करते हुए कहा कि कुछ और बनने से पहले उन्हें करुणा, ईमानदारी, निष्ठा और नि:स्वार्थता जैसे गुणों वाले अच्छे इंसान बनने का प्रयास करना होगा।

टीम वर्क बहुत जरूरी है…

आगे बोले कि टीम वर्क बहुत जरूरी है। हम सभी एक बड़ी व्यवस्था का हिस्सा हैं। हम सभी दीवार की ईंटों की तरह हैं। हम सभी को अपना कर्तव्य निभाना होगा। यह राष्ट्र आपसे और मुझसे बना है। अगर हम भारत को महान बनाना चाहते हैं तो पहले हमें खुद को बेहतर इंसान बनाना होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button