आप खुद देखिये कैसे, जांच के नाम पर पुलिसवालों ने पहले 14 साल की रेप पीड़िता के उतरवाए कपड़े फिर उसके साथ की…

हाल ही में दिल्ली से सटे हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जिसने भी सुना वो शर्म से पानी पानी हो गयाl खबरों की माने तो एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ न केवल रेप की घटना हुई बल्कि उसके साथ जो हुआ उसने एक बार फिर पुलिस पर कई सवाल-ए-निशान खड़े कर दिए हैl जिसके बाद उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाईl पीड़िता की याचिका पर कार्रवाई करते हुए सोमवार 1 अप्रैल को जस्टिस रेखा मित्तल ने एक नोटिस जारी कर हरियाणा के डीजीपी से अगली सुनवाई से पहले जवाब-तलब किया हैजांच के नाम पर पुलिसवालों ने पहले 14 साल की
केस की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होनी हैl नाबालिक के परिवार की माने तो पीड़िता ने 20 नवंबर 2016 को रेप केस दर्ज किया था, उसका कहना था कि वह आरोपी को जानती हैl इसके बाद पीड़िता का बयान कैथल में फर्स्ट क्लास जुडिशल मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाया गयाl आपको बता दें कि भरी अदालत के सामने उस वक्त लोगों की साँसे थम गई जब नाबालिक पीड़िता ने रेप के साथ-साथ पुलिसवालों के द्वारा किए गए हैवानियत का भी सारा ब्यौरा खुद दिया, हालांकि किसी पुलिसवाले के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई हैl
लेकिन इस मामले ने इंसानियत को एक बार फिर शर्मिंदा कर दियाl नाबालिक लड़की ने मैजिस्ट्रेट के सामने नम आखों से अपनी आप-बीती बताते हुए कहा कि कैसे पहले उसका रेप हुआ और फिर जांच का हवाला देते हुए पुलिसवालों ने थाने में न केवल उसके कपड़े उतरवाए बल्कि उसके साथ दरिंदगी भी बता दें कि 14 वर्षीय रेप पीड़िता ने पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है, उसका आरोप है कि कैथल में पुलिस ने जांच के नाम पर उसके कपड़े उतरवाएl पीड़िता का आरोप है, पुरुष पुलिसकर्मियों ने यह कहते हुए उसे कपड़े उतारने के लिए कहा कि वे यह देखना चाहते हैं कि रेप हुआ है कि नहीं, साथ ही एक पुलिसवाले ने उसकी जांघों को भी छुआ

अपने पिता की मदद से हाई कोर्ट में दायर की गई पीड़िता की याचिका के मुताबिक, 23 नवंबर को पुलिसवाले रेप के आरोपी के साथ उसे कैथल के क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(CIA) कार्यालय ले गए थेl वहां पुलिसवालों ने जो उसके साथ किया, वह रेप से भी ज्यादा अपमानजनक था इस घटना ने न केवल इंसानियत को शर्मिंदा कर दिया है बल्कि इस पूरी घटना ने एक बार फिर पुलिस को ही कटघरे में ला कर रख दिया हैl

chaskatimes.com से साभार…

 
Back to top button