जल्‍द अमीर बनने काे किया काम, बीकाॅम छात्र व दो व्यापारियों ने कर ली जिंदगी बर्बाद

पठानकोट। एक बीकॉम का छात्र और  दाे व्‍यापारी रातोंरात अमीर बनना चाहते थे। इस चक्‍कर में वे ड्रग की तस्‍करी करने लगे। तीनों को पठानकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र श्रीनगर का है और एक व्‍यापारी गुरदासपुर व दूसरा दिल्ली का है। तीनों ने कुछ माह पहले ही इस धंधे में शामिल हुए थे। वे श्रीनगर से हेरोइन लाकर पठानकोट व इसके साथ लगते छन्नी बेली में बेचते थे।जल्‍द अमीर बनने काे किया काम, बीकाॅम छात्र व दो व्यापारियों ने कर ली जिंदगी बर्बाद

एसटीएफ टीम ने दबिश देकर श्रीनगर के बीकॉम के छात्र, गुरदासपुर व दिल्ली के कारोबारी को दबोचा

पठानकोट की स्पेशल टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को काबू किया। उनके पास से 55 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। ये हेरोइन एक कार में रख कर लाई जा रही थी। एसटीएफ के इंचार्ज भारत भूषण ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर कंडी में नाकाबंदी कर रखा था। इस दौरान उधर से गुजर रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसमें सवार तीन युवाओं से हेरोइन बरामद हुई।

उनकी पहचान जगतार और  आकिब दोनों निवासी श्रीनगर और नवदीप निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे श्रीनगर से हेराइन व अन्य नशीला पदार्थ लाकर छन्नी बेली में सप्लाई करते हैं।  उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। तीनों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लग सकता है। पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि पठानकोट के साथ उक्त आरोपी अन्य किस-किस क्षेत्र मे नशा की सप्लाई करते थे।

तीनों ऐसे बने थे दोस्त

पूछताछ में पता चला कि आकिब और जगतार कुछ समय पहले संपर्क में आए थे। जगतार मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला है और वह लकड़ी का व्यापारी है। वह अक्सर ही लकड़ी की खरीद-फरोख्त के लिए गुरदासपुर से श्रीनगर जाता रहता था। इसी दौरान श्रीनगर में रहने वाला आकिब उसके संपर्क में आया। दोनों के बीच पहले दोस्ती बढ़ी तथा बाद में जगतार श्रीनगर रह कर वहां से कारोबार चलाने लगा। दिल्ली में पेइंग गेस्ट संचालक व अन्य कारोबार करने वाला नवदीप कारोबार को लेकर अकसर श्रीनगर आता-जाता रहता। इस दौरान दोनों उसे उसकी अच्छी दोस्ती हो गई।

सात बार नशा बेच चुके हैं आरोपी

तीनों आरोपी श्रीनगर में हेरोइन एवं अन्य नशीले पदार्थ सस्ते मूल्यों पर खरीद आगे इसे ऊंचे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वहां से करीब सात बार नशीला पदार्थ लाकर पठानकोट के साथ लगते छन्नी बेली और अन्य इलाकों में भी नशा बेचा जा चुका है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि नवदीप श्रीनगर से हेरोइन लाकर दिल्ली में या किसी अन्य स्थानों पर कितनी बार बेच चुका है।

Back to top button