जल्द लॉन्च होगा Nokia 6.2, कीमत और आकर्षक फीचर ने लोगों के उठाये होश…

नोकिया ने अपने नए स्मार्टफोन Nokia 6.2 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। खबरों की मानें तो 6 जून को भारत के साथ ही इटली में भी कंपनी ने एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया है। इस खास इवेंट में Nokia 6.2 को लॉन्च किया जा सकता है। कहा ये भी जा रही है कि Nokia 6.2 की कीमत Nokia 6.1 की रेंज में हो सकती हैं, हालांकि अभी इस बारे में कोई पुख्त अपडेट सामने नहीं आई है।

बताते चलें कि, नोकिया Nokia 6.1 भारत में 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। इससे ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि Nokia 6.2 की कीमत भी इसके आस-पास ही हो सकती है। Nokia 6.2 नोकिया के ही स्मार्टफोन Nokia X71 का ही ग्लोबल वेरिंयंट है। Nokia X71 को कुछ दिनों पहले ही ताइवान में लॉन्च किया गया था।

तो इसलिए गूगल CEO पिचाई ने कंपनी से करोड़ों के शेयर लेने से किया इनकार, दिया ये अनोखा बयान…

Nokia X71 की अगर हम बात करें तो ये स्मार्टफोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस प्योरडिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसका आस्पेक्ट 19.5:9 है। इसका डिस्प्ले पंच-होल के साथ आता है। यह वर्टिकल कैमरा सेटअप ग्लास बैक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Nokia X71 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6GB रैम से लैस है। साथ ही इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 3,500mAh बैटरी होगी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज सपॉर्ट कर सकती है।

Back to top button