जले बर्तनो को चुटकी में चमकाए, अपनाये ये घरेलू नुस्खे

हर कोई अपने किचन को साफ़ और चमकदार रखना पसंद करता है बर्तन तेज आंच पर खाना बनाने की वजह से काले पड़ जाते हैं, वहीं कई बार किसी और काम में व्यस्थ हो जाने पर बर्तन गैस पर जल जाते हैं। इन बर्तनों को वापस से चमकाना कोई आसान काम नहीं है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बर्तनों को चमकाने की टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी किचन की खूबसूरती को दोगुनी कर देंगे। बेकिंग सोड़ा भी जले हुए बर्तन को चमकाने में असरदार होता है। जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच नींबू का रस और दो कप गर्म पानी डाल दें। अब बर्तन को अच्छे से स्टील के स्क्रबर से रगड़े।

इसके अलावा जले और काल बर्तनो को साफ़ करने में नामा भी कारगार साबित होता है जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर करीब चार मिनट तक उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले स्क्रबर या ब्रश से साफ कर लें। इससे जले हुए निशान साफ हो जाएंगे। जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी असरदार है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें।

प्याज का एक टुकड़ा लें और उसे जले हुए बर्तन में डाल दें। अब इस बर्तन में पानी डालकर इसे उबाल लें। इससे कुछ ही देर बाद निशान खुद मिट जाएंगे। एक बड़ा कच्चा नींबू लें। इसे बर्तन के जले हुए हिस्से पर लगाएं। इसके बाद उसी बर्तन में तीन कप पानी डालें और गर्म करें। अब एक ब्रश सेे बर्तन के जले हुए हिस्से को अच्छे से साफ करें। यह आपके जले हुए बर्तन को चमका देगा।

Back to top button