जयमाला के दौरान दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, दुल्हन भी रोक नहीं पाई अपनी हंसी

जयमाला हिंदू विवाह की एक प्रमुख रस्म है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन शादी के दौरान स्टेज पर एक-दूसरे को ताजे फूलों की माला पहनाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जयमाला से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जयमाला के दौरान दूल्हा कनफ्यूज हो जाता है। ये देख वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। स्टेज पर खड़ी दुल्हन भी तब सोच में पड़ जाती है कि हो क्या रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े हैं। जैसे ही दुल्हन ने माला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया, दूल्हा घबरा गया। आमतौर पर आपने शादी समारोह में देखा होगा कि दूल्हे अपनी हाइट कम करने के लिए थोड़ा सिर झुकाते हैं, लेकिन ये दूल्हा तो कुछ ज्यादा ही भोला निकला। सिर झुकाने के बजाय दूल्हा स्टेज पर उकड़ू होकर बैठ गया, शायद बेचारे को समझ ही नहीं आया कि करना क्या है?

दुल्हन ने अपनी हंसी पर पाया काबू
जयमाला के समय दूल्हे राजा की यह अजीबोगरीब हरकत देखकर दुल्हन एक पल के लिए रुक गई। उसके चेहरे के एक्सप्रेशन साफ बता रहे थे कि वो सोच रही है ‘ये क्या था भाई? हालांकि, दुल्हन ने किसी तरह अपनी हंसी पर काबू पाया और उसे माला पहनाई। हद तो तब हो गई जब अपनी बारी आने पर दूल्हा इतना घबरा गया कि सामने खड़े लोगों से पूछने लगा, क्या अब पहना दूं।

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
जयमाला के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @khushi__jaat5050 पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- भाई इतनी सुंदर बीवी सामने देखकर पैनिक मोड में चला गया। दूसरे शख्स ने लिखा- खेत में बैठने वाली आदत गई नहीं भाई की। तो वहीं कई यूजर्स ने कहा, अब दुल्हन जिंदगीभर अपनी शादी का वीडियो देखकर हंसेगी।

Back to top button